घाटमपुर: रेऊना में पुश्तैनी मकान पर बच्चों द्वारा कब्जा करने का आरोप, मकान गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर किया गया अपलोड
रेऊना में अनिरुद्ध सिंह द्वारा पुश्तैनी मकान पर बच्चों द्वारा मकान गिरवा कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया प्रकरण 14 दिन पुराना है।मकान पर कब्जे को लेकर पारिवारिक विवाद है।दोनों पक्षों से न्यायालय में चाराजोई करने के लिए कहा गया है।