घाटमपुर: बिधनू में एक साथ उठी तीन अर्थियां, हर तरफ मची चीख-पुकार
बिधनू में रविवार को रोडवेज बस ने तीन युवकों को रौंद दिया था। दुर्घटना में तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार दोपहर 3:00 बजे तीनों के शव एक साथ गांव पहुंचे और तीनों अर्थियां एक साथ उठीं। जिससे हर तरफ चीख पुकार मच गई।दुर्घटना में नारायण,सत्येंद्र और सोमेंद्र की मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।