घाटमपुर: भीतरगांव ब्लॉक मुख्यालय परिसर में जर्जर पानी की टंकी को किया गया ध्वस्त, BDO ने दी जानकारी
भीतरगांव ब्लॉक मुख्यालय परिसर के अंदर जर्जर पानी की टंकी को ध्वस्त कर दिया गया। बीडीओ ने सोमवार सुबह 11:00 बजे बताया 1981 में ग्राम समूह पेयजल योजना के तहत यह पानी की टंकी बनाई गई थी। टंकी के ऊपरी टैंक में जल भार सहन करने की क्षमता आकलन रिपोर्ट पर शासन द्वारा टंकी गिराने की कार्रवाई की गई है।