कुरावली: कुरावली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 2 लोगों को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेनपुरी तिराहा के पास एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते पकड़ा। उसके पास से 20 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम व्यक्ति संजू पुत्र हसन खान, निवासी ग्राम रीछपुरा बताया। वही पुलिस ने गैलानाथ पुल के पास सेसलीम पुत्र हजारी खान, निवासी गुलाबपुर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की।