तिजारा: भिवाड़ी में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिराम शर्मा का भव्य स्वागत किया गया
Tijara, Alwar | Mar 30, 2026 विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हरिराम शर्मा का सोमवार दोपहर 1 बजे भिवाड़ी में भव्य स्वागत किया गया। जिले के सभी विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें माला और समाज का पटका पहनाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।समारोह में हरिराम शर्मा ने कहा,हम सबको एकजुट होकर समाज के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।