शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन का आज जिला स्तरीय कार्यक्रम छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में शासकीय राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री शेषराव यादव, नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, नगर निगम आयुक्त श्री सी पी राय, सीईओ जनपद छिंदवाड़ा श्रीमती स्वाति सिंह, म. प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण उपस्थित थे। इस दौरान अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, जल दूतों, स्वयं सेवी संस्थाओं और नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया तथा तहसील बिछुआ के समूह द्वारा लोक नृत्य के माध्यम से पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Bunty Vivek Sahu
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
80 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026