Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

ग्राम उमरेठ में जल गंगा संवर्धन अभियान का विकासखंड स्तरीय समापन, बावड़ी उत्सव एवं जल स्रोत समागम संपन्न =========================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सोमवार को ग्राम उमरेठ की ऐतिहासिक बावड़ी पर विकासखंड स्तरीय समापन कार्यक्रम, बावड़ी उत्सव एवं जल स्रोत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत श्रमदान, जल स्रोत समागम, संगोष्ठी तथा जल संरक्षण शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन तथा विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर के मार्गदर्शन में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने जल बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था सेवाभाव युवा मण्डल, कुण्डालीखुर्द के श्री मनेश भलावी द्वारा किया गया। सहयोगी संस्थाओं में ग्रामोत्थान अंत्योदय फाउंडेशन के श्री कुबेर सिंह सूर्यवंशी, संस्कार पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के श्री देवी सिंह राजपूत, नव चेतना पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के श्री अंकेश बाघ, उमरेठ के श्री रामप्रसाद कुमरे, मेंटर श्री शंकरराम प्रजापति, श्री रुपेश सूर्यवंशी, श्री मनीष कैथवास, श्री पंकज अम्बेदास, श्रीमती नमिता सिंह, प्रस्फुटन समिति शिवपुरी के अध्यक्ष रामपाल डेहरिया, श्री राजेंद्र पटेल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शिवपुरी की सचिव श्रीमती ईश्वरी नागले सहित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएँ भावना चंचल, संजय डेहरिया, मनीष साहू, सरिता साहू, आदित्य सोनी, लक्ष्मी कुमरे, विसन धुर्वे, संतोष साहू, रामदयाल कुमरे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएँ एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश देना रहा। विकासखंड स्तरीय इस समापन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

61 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

MORE NEWS

ग्राम बेलगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम सम्पन्न

जल स्रोत उत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न, जल संरक्षण और पारंपरिक पूजन का दिया संदेश
===========================================================

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड चौरई की ग्राम पंचायत कौआखेड़ा के ग्राम बेलगांव में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बेलगांव द्वारा 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत 'जल स्रोत उत्सव' समापन कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।
      म.प्र. जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच श्री झनकलाल मांगरोले एवं श्री कृष्ण मांगरोले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक सुश्री अफसा खान की विशेष उपस्थिति रही। 19 मार्च से 30 जून तक चले जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण तथा उनके प्रति सामाजिक एवं धार्मिक जुड़ाव को पुनः जागृत करना रहा।
      कार्यक्रम के अंतर्गत कुओं, तालाबों, नदियों एवं बावड़ियों की विशेष साफ-सफाई की गई। बेलगांव नदी की भी साफ-सफाई कर उसे सुंदर रंगोली एवं साज-सज्जा से सजाया गया। ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक नदी के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर, नारियल एवं अगरबत्ती अर्पित करते हुए गंगा मैया की आरती की। इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता निभाई।
      पंचायत भवन बेलगांव में आयोजित जल संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। विकासखंड समन्वयक सुश्री अफसा खान ने जल स्रोतों के पारंपरिक इतिहास एवं उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं की जानकारी देते हुए कहा कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखना ही जल सुरक्षा की कुंजी है। उन्होंने गंगा मैया के प्रति आस्था एवं जल के साथ हमारे पारंपरिक जुड़ाव को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान कला जत्था दल ने पानी बचाने का संदेश देते हुए आकर्षक गीतों की प्रस्तुति दी।
      कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री गहर सिंह मेहदोले, ग्राम विकास समिति के सचिव श्री कालूराम मांगरोले, ग्राम विकास समिति तिसरी के उपाध्यक्ष-सचिव श्री कमलेश यादव, ग्राम विकास समिति दिलावर मोहगांव के अध्यक्ष-सचिव श्री हरिओम मांगरोले, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री पिंकू कुलहार, मेंटर्स एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। अंत में विकासखंड समन्वयक सुश्री अफसा खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्राम बेलगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम सम्पन्न जल स्रोत उत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न, जल संरक्षण और पारंपरिक पूजन का दिया संदेश =========================================================== मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड चौरई की ग्राम पंचायत कौआखेड़ा के ग्राम बेलगांव में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बेलगांव द्वारा 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत 'जल स्रोत उत्सव' समापन कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। म.प्र. जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच श्री झनकलाल मांगरोले एवं श्री कृष्ण मांगरोले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक सुश्री अफसा खान की विशेष उपस्थिति रही। 19 मार्च से 30 जून तक चले जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण तथा उनके प्रति सामाजिक एवं धार्मिक जुड़ाव को पुनः जागृत करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत कुओं, तालाबों, नदियों एवं बावड़ियों की विशेष साफ-सफाई की गई। बेलगांव नदी की भी साफ-सफाई कर उसे सुंदर रंगोली एवं साज-सज्जा से सजाया गया। ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक नदी के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर, नारियल एवं अगरबत्ती अर्पित करते हुए गंगा मैया की आरती की। इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता निभाई। पंचायत भवन बेलगांव में आयोजित जल संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। विकासखंड समन्वयक सुश्री अफसा खान ने जल स्रोतों के पारंपरिक इतिहास एवं उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं की जानकारी देते हुए कहा कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखना ही जल सुरक्षा की कुंजी है। उन्होंने गंगा मैया के प्रति आस्था एवं जल के साथ हमारे पारंपरिक जुड़ाव को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान कला जत्था दल ने पानी बचाने का संदेश देते हुए आकर्षक गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री गहर सिंह मेहदोले, ग्राम विकास समिति के सचिव श्री कालूराम मांगरोले, ग्राम विकास समिति तिसरी के उपाध्यक्ष-सचिव श्री कमलेश यादव, ग्राम विकास समिति दिलावर मोहगांव के अध्यक्ष-सचिव श्री हरिओम मांगरोले, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि श्री पिंकू कुलहार, मेंटर्स एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। अंत में विकासखंड समन्वयक सुश्री अफसा खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

ग्राम राजेगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित, बावड़ी उत्सव एवं जल स्रोत समागम संपन्न
============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय समापन कार्यक्रम, बावड़ी उत्सव एवं जल स्रोत समागम का आयोजन सोमवार को जिले के विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम राजेगाव की ऐतिहासिक बावड़ी पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमदान, जल स्रोत समागम, संगोष्ठी तथा जल संरक्षण शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।
      कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे के मार्गदर्शन में ग्राम के उपसरपंच श्री चक्रधर घोघरे की उपस्थिति में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने जल बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
       कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था वसुंधरा वेलफेयर सोसाइटी, मोहखेड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री विशाल सोनी, सचिव श्री रोशन विसेन, सदस्य श्री राजकुमार सोलंकी, सेतु वेलफेयर सोसाइटी, साँवरी के प्रतिनिधि, परामर्शदाता श्री राजेश धारे एवं श्री मदन चौधरी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भगतखापा के अध्यक्ष श्री अमन डोंगरे, सचिव श्री राजेंद्र भादे सहित ग्रामीणजन श्री जगदीश पटेलिया, श्री राजेंद्र, श्री सुखदेव चोपड़े, श्री संतोष पवार, श्री नीलेश घोघरे एवं श्री श्याम उपस्थित थे।
      कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश देना रहा। विकासखंड स्तरीय इस समापन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

ग्राम राजेगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित, बावड़ी उत्सव एवं जल स्रोत समागम संपन्न ============================================================ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय समापन कार्यक्रम, बावड़ी उत्सव एवं जल स्रोत समागम का आयोजन सोमवार को जिले के विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम राजेगाव की ऐतिहासिक बावड़ी पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमदान, जल स्रोत समागम, संगोष्ठी तथा जल संरक्षण शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे के मार्गदर्शन में ग्राम के उपसरपंच श्री चक्रधर घोघरे की उपस्थिति में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने जल बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था वसुंधरा वेलफेयर सोसाइटी, मोहखेड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री विशाल सोनी, सचिव श्री रोशन विसेन, सदस्य श्री राजकुमार सोलंकी, सेतु वेलफेयर सोसाइटी, साँवरी के प्रतिनिधि, परामर्शदाता श्री राजेश धारे एवं श्री मदन चौधरी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भगतखापा के अध्यक्ष श्री अमन डोंगरे, सचिव श्री राजेंद्र भादे सहित ग्रामीणजन श्री जगदीश पटेलिया, श्री राजेंद्र, श्री सुखदेव चोपड़े, श्री संतोष पवार, श्री नीलेश घोघरे एवं श्री श्याम उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश देना रहा। विकासखंड स्तरीय इस समापन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन का आज जिला स्तरीय कार्यक्रम छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में शासकीय राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री शेषराव यादव, नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, नगर निगम आयुक्त श्री सी पी राय, सीईओ जनपद छिंदवाड़ा श्रीमती स्वाति सिंह, म. प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण उपस्थित थे। इस दौरान अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, जल दूतों, स्वयं सेवी संस्थाओं और नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया तथा तहसील बिछुआ के समूह द्वारा लोक नृत्य के माध्यम से पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Bunty Vivek Sahu 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन का आज जिला स्तरीय कार्यक्रम छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में शासकीय राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री शेषराव यादव, नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, नगर निगम आयुक्त श्री सी पी राय, सीईओ जनपद छिंदवाड़ा श्रीमती स्वाति सिंह, म. प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण उपस्थित थे। इस दौरान अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, जल दूतों, स्वयं सेवी संस्थाओं और नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया तथा तहसील बिछुआ के समूह द्वारा लोक नृत्य के माध्यम से पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया। #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Bunty Vivek Sahu Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विकासखंड तामिया में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जल संरक्षण का दिया गया संदेश
============================================================

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड तामिया में 25 जून से 30 जून तक बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे के मार्गदर्शन में विकासखंड तामिया में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया।
        कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं नदी पूजन कर किया गया। संवाद में उपस्थित जनों को बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नदी, तालाब, कुएँ, बावड़ियों सहित विभिन्न जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इस अभियान में जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणजनों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के संदेश को बताया गया कि हमें कैसे धरती को हरा-भरा करना है। उपस्थित सभी लोगों ने संदेश को ध्यानपूर्वक सुना तथा वर्षा जल संरक्षण एवं जल को धरातल में अधिकाधिक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में समस्त परामर्शदाता, नवांकुर संस्था के श्री प्रदीप उइके, प्रस्फुटन सदस्य तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विकासखंड तामिया में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित जल संरक्षण का दिया गया संदेश ============================================================ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड तामिया में 25 जून से 30 जून तक बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे के मार्गदर्शन में विकासखंड तामिया में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत एवं नदी पूजन कर किया गया। संवाद में उपस्थित जनों को बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नदी, तालाब, कुएँ, बावड़ियों सहित विभिन्न जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इस अभियान में जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणजनों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के संदेश को बताया गया कि हमें कैसे धरती को हरा-भरा करना है। उपस्थित सभी लोगों ने संदेश को ध्यानपूर्वक सुना तथा वर्षा जल संरक्षण एवं जल को धरातल में अधिकाधिक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में समस्त परामर्शदाता, नवांकुर संस्था के श्री प्रदीप उइके, प्रस्फुटन सदस्य तथा सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026