ग्राम राजेगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित, बावड़ी उत्सव एवं जल स्रोत समागम संपन्न
============================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय समापन कार्यक्रम, बावड़ी उत्सव एवं जल स्रोत समागम का आयोजन सोमवार को जिले के विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम राजेगाव की ऐतिहासिक बावड़ी पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमदान, जल स्रोत समागम, संगोष्ठी तथा जल संरक्षण शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक श्री भवानी कुमरे के मार्गदर्शन में ग्राम के उपसरपंच श्री चक्रधर घोघरे की उपस्थिति में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने जल बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था वसुंधरा वेलफेयर सोसाइटी, मोहखेड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री विशाल सोनी, सचिव श्री रोशन विसेन, सदस्य श्री राजकुमार सोलंकी, सेतु वेलफेयर सोसाइटी, साँवरी के प्रतिनिधि, परामर्शदाता श्री राजेश धारे एवं श्री मदन चौधरी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भगतखापा के अध्यक्ष श्री अमन डोंगरे, सचिव श्री राजेंद्र भादे सहित ग्रामीणजन श्री जगदीश पटेलिया, श्री राजेंद्र, श्री सुखदेव चोपड़े, श्री संतोष पवार, श्री नीलेश घोघरे एवं श्री श्याम उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश देना रहा। विकासखंड स्तरीय इस समापन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
61 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026