प्रयागराज: शंकरगढ़ क्षेत्र में लूट की घटना से संबंधित अभियुक्त पुलिस से मुठभेड़ में हुआ घायल, SRN अस्पताल में कराया गया भर्ती
शंकरगढ़ क्षेत्र में बीते दिनों लूट की घटना का पुलिस द्वारा खुलासा किया गया था जिसमें 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था व एक अन्य अभियुक्त मामले में वांछित चल रहा था जिसको मुखबिर की सूचना पर पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त पुलिस की गोली लगने से घायल है।