प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का आज होगा मतदान,करीब साढ़े नौ हज़ार अधिवक्ता मतदाता करेंगे मतदान
इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान आज कड़ी सुरक्षा के बीच 10:00 से शाम 5:00 तक किया जाएगा तथा मतदान के बाद मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के साथ बार एसोसिएशन कार्यालय में रखा जाएगा,इस वर्ष बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 206 उम्मीदवार मैदान में है जिसमें करीब साढ़े नौ हजार मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।