प्रयागराज: अतरसुईया पुलिस द्वारा अभियुक्त को करेली से गिरफ्तार कर कब्जे से दो मूर्ति व 14 सिक्के आदि किया गया बरामद
प्रयागराज के थाना अतरसुईया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत चोरी के मामले से संबंधित अभियुक्त को घटना के महज 14 घंटे के अंदर अभियुक्त को करेली से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी के सफेद धातु की दो मूर्ति तथा सफेद धातु के 14 सिक्के वह एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है,पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर जनपद के अलग-अलग थानों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है