प्रयागराज: ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह हुआ आयोजित, महापौर रहे उपस्थित
ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी मौजूद रहें। साथ ही कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में शेषधर द्विवेदी (प्रदेश निरीक्षक, काशी प्रान्त) उपस्थित रहे।