सेन्हा: सेन्हा में हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल, रिम्स रेफर
सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु, कल्हेपाठ पके बीच घाघरा की ओर से आ रहे बाइक व पिकअप की टक्कर में बाइक सवार उगरा कटहल टोली निवासि किरपु महली के 17 वर्षीय पुत्र दीपक महली और दशरथ महली के 13 वर्षीय पुत्र गुंजन महली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सेन्हा थाना पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया। बताया जाता है कि टायर फटने का वजह से हादसा हुआ।