सेन्हा: लोकसभा चुनाव को लेकर सेन्हा में बीडीओ ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू ने प्रखंड क्षेत्र के सेरेंगहातु तोड़ार तथा चितरी पंचायत के सेरेंगहातु, बरही, चटकपुर, चितरी, एक्कागुड़ी के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने बिजली, पानी, रैंप और शौचालय का निरीक्षण किया। जिन बूथों में सुविधा नहीं है वैसे बूथों के बीएलओ को निर्देश देते हुए यथाशीघ्र रिपोर्ट देने की बात कही।