कुटुंबा: कुटुंबा में पीएम सूर्य घर योजना की कार्यशाला में ग्रामीणों को दी गई जानकारी
कुटुंबा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय भवन में शुक्रवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बिजली विभाग के रेवेन्यू ऑफिसर सर्वोत्तम कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को योजना के प्रावधान, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की विस्तार से जानकारी दी।