उनियारा: विधायक राजेंद्र गुर्जर ने आमजन से संवाद करते हुए समस्याएं सुनीं
Uniara, Tonk | Sep 28, 2026 देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने आमजन से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। विधायक राजेंद्र गुर्जर की जनसुनवाई में उनियारा क्षेत्र से लोगों ने पंहुचकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने अधिकारियों को समस्या निराकरण को लेकर निर्देश दिए।