इंदौर: आजाद नगर गोलीकांड के आरोपियों की पहचान, डीसीपी ने जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई
Indore, Indore | Apr 17, 2025 इंदौर में आजाद नगर थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। मामले में शामिल तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए डीसीपी ने जानकारी दी कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।