इंदौर: फर्जी नामांतरण मामले में एमजी रोड थाने में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, कलेक्टर से की गई थी शिकायत
Indore, Indore | Apr 17, 2025 इंदौर के एमजी रोड थाने में एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें फरियादी हस्तीमल चौकसे की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की गई है। चौकसे ने पहले कलेक्टर कार्यालय में इस नामांतरण से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कलेक्टर ने जिला पंजीयक के माध्यम से जांच करवाई। जांच में आए तथ्यों के आधार पर एमजी रोड पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।