इंदौर: पंजाब नेशनल बैंक की सियागंज शाखा को अज्ञात बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ते ने की तलाशी
Indore, Indore | Apr 17, 2025 इंदौर के शास्त्री ब्रिज के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सियागंज ब्रांच के ऑफिशियल मेल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंग्लिश में लिखा एक मेल भेजा। जिसमें बैंक को दोपहर दो बजे रिमोट कंट्रोल के माध्यम से उड़ाने की धमकी दी गई, मेल में लिखा गया था कि बम की पुष्टि के लिए बम डिस्पोजल एंड डिस्ट्रॉय स्वार्ड और डॉग स्वार्ड से सर्चिंग करवाकर चेक किया जा सकता है।