इंदौर: इंस्टाग्राम पर मिले दोस्त ने किया दुष्कर्म, आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर इंदौर लाई भंवरकुआं पुलिस
Indore, Indore | Apr 17, 2025 इंदौर में इंस्टाग्राम पर मिले एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें पीड़िता द्वारा कुछ दिन पूर्व भंवरकुआं थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तरुण को राजस्थान से गिरफ्तार कर इंदौर ले आई है। भंवरकुआं पुलिस के अनुसार, पीड़िता की आरोपी तरुण से कुछ समय पहले पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी।