दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने की अपील।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। साथ ही अवैध पटाखों की बिक्री पर रोक, पुलिस गश्ती और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अनुभवी गोताखोरों की व्यवस्था करने को कहा गया।
#Deepawali #ChhathPuja #Gopalganj #SamratChoudhary #IPRDBihar