दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा छठ घाटों पर सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, रोशनी एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही लाइसेंस प्राप्त पटाखा प्रतिष्ठानों का सत्यापन, निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन तथा उच्च तीव्रता वाले पटाखों पर निगरानी रखने को कहा गया। अधिकारियों ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ पर्व संपन्न कराने का निर्देश दिया।
#Deepawali #ChhathPuja #LawAndOrder #SamratChoudhary #IPRDBihar