बिहार सरकार के निर्देशानुसार महादलित टोले में जिला प्रशासन की पहल पर खुशियों के दीप जलाने पहुँचीं एसडीओ, बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान...
दीपावली के शुभ अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ. प्रेरणा सिंह ने मांझागढ़ के रामनगर महादलित टोले में स्थानीय लोगों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने लोगों को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं तथा बच्चों के बीच मिठाई, कॉपी, पेन और पेंसिल वितरित किए। इस आत्मीय पहल से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। जिला प्रशासन की इस पहल ने सामाजिक समरसता, समानता और सहभागिता का संदेश दिया।
.
.
.
.
#happydiwali
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#IPRDBihar