बुढ़ाना: मंडावली खादर रोड पर बेकाबू कार तीस फिट गहरी खाई में गिरी ,मची आफरा तफरी
सोमवार को खतौली की ओर से एक परिवार कार में सवार होकर बुढ़ाना की ओर आ रहा था। इसी दौरान जब कार रतनपुरी पॉल को क्रॉस करते हुए मंडावली खादर रोड पर पहुंची तो कार बेकाबू हो गई और 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी आनन फानन में राहगीरों ने कार सवार लोगो को कार से बाहर निकाला और घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को भी बाहर निकाला गया।