बक्सर: दशहरे की रात दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, घरेलू कलह बनी वजह, 2 आरोपी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Oct 8, 2025 औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में दशहरे की रात महिला पर हुए जानलेवा हमले का बक्सर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने को जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।