बलिया में उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में CRPF जवान की हत्या के मामले में मृतक की बेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बलिया के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
घटना के बाद परिवार में गम और आक्रोश का माहौल है। मृतक की बेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसके पिता की हत्या के आरोपी के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाए।
बेटी ने आरोपी के एनकाउंटर के साथ ही उसके मकान को बुलडोजर से गिराए जाने की भी मांग की है।
बेटी ने मुख्यमंत्री और एसपी बलिया से अपील करते हुए कहा कि उसके परिवार को न्याय चाहिए और आरोपी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी दूसरे परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।
#Ballia #Balliakhabar #Crime #Sonadih