बलिया बैरिया विधानसभा क्षेत्र के चिरंजी छपरा निवासी मुस्लिम युवक की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप का मामला सामने आया है।
आरोप लालगंज चौकी पर तैनात सिपाही पंकज गुप्ता पर लगा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि एक मुस्लिम तुवक की बेटी कोचिंग से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान सिपाही पंकज गुप्ता पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।
घटना की जानकारी मिलने पर असलम और बहुआरा के प्रधान अमित सिंह ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को मामले से अवगत कराया।
सूचना मिलते ही पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह तत्काल थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाया और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, उनकी पहल के बाद सिपाही पंकज गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया और उसे निलंबित भी किया गया है।
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नाबालिग बच्ची और उसके परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में आगे भी जो आवश्यक कार्रवाई होगी, उसे सुनिश्चित कराने के लिए वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर है।
#ballia #Balliakhabar #surendrasingh #bairia