अजयगढ़: अजयगढ़ में समय पर आवेदन न निपटाने पर कलेक्टर ने तहसीलदार पर ₹500 का अर्थदंड लगाया
Ajaigarh, Panna | Sep 11, 2026 लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों के आवेदनों का समय सीमा में निराकरण नहीं करने पर अजयगढ़ तहसीलदार सुरेंद्र कुमार अहिरवार पर कलेक्टर ऊषा परमार ने कार्रवाई की है। एक लंबित प्रकरण का समय सीमा में निराकरण नहीं करने पर तहसीलदार पर 500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। कलेक्टर द्वारा की गई कार्रवाई के अनुसार, यह राशि संबंधित अधिकारी के आगामी वेतन से वसूल की जाए