भीलवाड़ा: मादक पदार्थ तस्करी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपये का इनामी तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा
भीलवाड़ा। जिले में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना पुर एवं डीएसटी भीलवाड़ा की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक 15 हजार रुपये का इनामी शातिर तस्कर भी शामिल है, जो अन्य जिलों में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित चल रहा था।