धूमधाम से मना सरदार पटेल एवं राजा भैया का जन्मोत्सव, दीर्घायु की कामना के लिए हुआ हवन-पूजन
#प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पट्टी विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिनेश तिवारी के नेतृत्व में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को हनुमान मंदिर प्रांगण, उड़ैयाडीह मोड़, पट्टी में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल एवं जनप्रिय जननेता माननीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ हुआ। इस दौरान माननीय राजा भैया जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित की गईं। इसके उपरांत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दोपहर 12 बजे दोनों महान विभूतियों का जन्मोत्सव संयुक्त रूप से केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे दिनेश तिवारी एडवोकेट ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और अदम्य संकल्प शक्ति से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। वहीं माननीय राजा भैया जी का जनसेवा, गरीबों, वंचितों एवं जरूरतमंदों के प्रति समर्पण और जनहित के कार्यों में सक्रिय योगदान लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजा भैया जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं। कार्यक्रम में पट्टी विधानसभा प्रभारी अमित चौरसिया, वरिष्ठ नेता लोकेश दूबे, ब्लॉक अध्यक्ष मारुफ खान, जिला महासचिव पंकज सिंह, जिला सचिव आजाद विक्रम एवं विपिन पांडेय, प्रधान समोगरा डब्लू सिंह, अधिवक्ता अनुराग तिवारी, अवनीश पांडेय, सुमित पांडेय, अनुराग उमर वैश्य, हरिकेश सिंह, प्रदीप मिश्र, राजबहादुर पाल, मनीष तिवारी, आदर्श सिंह, शिवम मोदनवाल, जिला उपसचिव सुनील गौतम, सूरज सिंह, संजीव गौतम, अधिवक्ता विश्वदीपक मिश्रा, विपिन तिवारी सहित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#JansattaDalLoktantrik #Rajabhaiya #kundanaresh Dineshpbh Tiwari Adv Dinesh Tiwari Jansatta Dal Loktantrik