कांति सिंह 8000 वोटों से आगे, मतगणना धीमी करने का आरोप; पट्टी विधायक राम सिंह पटेल ने उठाए सवाल
#प्रतापगढ़। स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर पट्टी विधायक राम सिंह पटेल ने गंभीर आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह लगभग 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं, लेकिन मतगणना की रफ्तार जानबूझकर धीमी कर दी गई है। विधायक ने सवाल उठाया कि आखिर मतगणना को इतना लंबा क्यों खींचा जा रहा है? रात के समय धांधली की आशंका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राम सिंह पटेल ने प्रशासन से मांग की है कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार हो, प्रत्येक वोट का सही हिसाब रखा जाए और जनता के जनादेश के साथ कोई खिलवाड़ न हो। उन्होंने हर राउंड के परिणाम सार्वजनिक करने की भी मांग की।
#pratapgarh #pratapgarhnews #pratapgad #pratapgarhup72 #ramsingh