हरिद्वार: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर तत्परता की मिसाल पेश की है। सड़क के बीचों-बीच एक ट्रक खराब हो जाने के कारण मार्ग पर लंबा जाम लगने की स्थिति पैदा हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यातायात बाधित न हो और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए खुद मोर्चा संभाला। टीम ने मिलकर भारी-भरकम ट्रक को धक्का लगाया और उसे सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के कारण एक बड़ा ट्रैफिक जाम टल गया, जिसकी स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo