डुमरांव: डुमरांव में आईसीयू-एमएनसीयू को लेकर अनशन समाप्त, प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन, बैठक में तय होगी आगे की रणनीति
आईसीयू और एमएनसीयू को चालू कराने की मांग को लेकर डुमरांव में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शनिवार दोपहर 3 बजे समाप्त हो गया। प्रशासनिक पहल के बाद बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने सामाजिक कार्यकर्ता हरेकृष्ण सिंह यादव को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस मौके पर समाजसेवी प्रदीप शरण समेत तमाम अन्य लोग भी मौजूद थे।