कटोरिया: इनारावरण मोड़ पर तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, हादसे में पुत्र की मौत, पिता घायल
Katoria, Banka | Nov 3, 2026 कटोरिया- देवघर रोड स्थित इनारावरण मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में कार की चपेट में आने से दुकान में मौजूद पिता पुत्र जख्मी हो गया। जख्मी 9 वर्षीय पुत्र की इलाज के दौरान देर शाम को बांका सदर अस्पताल में मौत हो गयी।