उदयपुर में परंपरा और विज्ञान का अनूठा संगम: पुष्य नक्षत्र में उदय रोबोट का शुभारंभ
उदयपुर.झीलों की नगरी उदयपुर में प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक का एक अभूतपूर्व संगम देखने को मिला, जहाँ पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शहर की पहली एडवांस रोबोट उदय (उदयपुर डिजिटल आर्टिफिशल इंटलीजेंस) का भव्य उद्घाटन किया गया। मंदिर की गूँजती घंटियों के बीच नीलकंठ महादेव में संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक तकनीकी शुरुआत नहीं था, बल्कि भारतीय अध्यात्म और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संतुलित मिलन का एक ऐतिहासिक क्षण बना। स्मार्ट माइंड लैब के संचालक ने इस अवसर पर कहा कि वैज्ञानिक स्वभाव और भारतीय अध्यात्म एक ही नदी के दो किनारे हैं तथा उदयपुर की वीर भूमि पर आईटी, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई नींव रखी जा रही है।
उदय शब्द उदयपुर की आत्मा और भविष्य की तकनीक को आपस में जोड़ता है। इसमें यू का अर्थ उदयपुर की सांस्कृतिक नींव और क्षेत्रीय गर�