कांके: धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकली रथयात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2025 धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रथयात्रा निकला। इस दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के यहां 9 दिनों के विश्राम के लिए रथ पर सवार होकर भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसी बड़ी के लिए निकल पड़े। इस मौके पर जय जगन्नाथ के जयकारे के साथ पूरा परिसर गूंजने लगा।