कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने नशीली दवा खिलाकर चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2025 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने नशीली दवा खिलाकर चोरी की एक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने एक यात्री को नशीली दवा खिलाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी रांची रेलवे स्टेशन आया हुआ है।