कांके: पुंदाग के श्री राधा कृष्ण मंदिर में जगन्नाथ प्रभु की रथयात्रा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2025 पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जगन्नाथ प्रभु की रथयात्रा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य श्रृंगार, विशेष पूजा, खिचड़ी महाभोग, भजन-कीर्तन, और सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन में महिलाओं द्वारा गए गए भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।