दरियापुर: युवती के लापता होने पर, दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज
Dariapur, Saran | Oct 17, 2026 दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से युवती के लापता होने का मामला शनिवार को सामने आया। युवती की मां ने अवतारनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी साहिल कुमार, पिता सत्येंद्र सिंह कुशवाहा और सखनौली निवासी उसके फुफेरे भाई चंद्रकांत कुमार पर बहला-फुसलाकर युवती को गायब करने का आरोप लगाया है।