दरियापुर: छोटी सिल्हौरी में आस्था की धारा, शिवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र
Dariapur, Saran | Feb 14, 2026 दरियापुर प्रखंड के छोटी सिल्हौरी स्थित प्राचीन फुरसतपुर शिव मंदिर से शिवरात्रि के अवसर पर शनिवार सुबह 10 बजे भव्य कलश सह जलभरी यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, शंखध्वनि और ढोल-नगाड़ों के बीच पीले वस्त्रों में सजे श्रद्धालुओं का जनसैलाब डेरनी बाजार होते हुए विश्वंभर बाबा घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ सुखमही नदी से पवित्र जल भरकर कलश स्थापना की गई।