दरियापुर: मनचितवापुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मची चीत्कार
Dariapur, Saran | Feb 15, 2026 रविवार को अहले सुबह 3बजे परसा सीतलपुर पथ स्थित मनचितवा पुल के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।मृतक अवतारनगर थाना क्षेत्र के नराव गांव निवासी हेमनारायण साह का 29वर्षीय पुत्र सुनील कुमार साह बताया गया है।दरियापुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दी।