आज दिनांक-26.09.2026 को डॉ प्रदीप कुमार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में VB-G RAM G योजना की समीक्षात्मक बैठक पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आहूत की गई। उक्त बैठक में निदेशक, एन०ई०पी०, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कार्यपालक अभियन्ता (मनरेगा), सहायक अभियन्ता (मनरेगा), कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कनीय अभियन्ता एवं पंचायत तकनीकी सहायक उपस्थित थे।
उक्त बैठक में मानव दिवस सृजन समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर 31.03 प्रतिशत की उपलब्धि है, जबकि राज्य स्तर पर 32.61 प्रतिशत की उपलब्धि है, जिसमें कतिपय प्रखण्डों की उपलब्धि जिले के औसत से कम पायी गई, जिसमें मेहसी प्रखण्ड में 15.1 प्रतिशत, कल्याणपुर प्रखण्ड में 16.56 प्रतिशत, बंजरिया प्रखण्ड में 17.31 प्रतिशत, आदापुर प्रखण्ड में 22.42 प्रतिशत, घोड़ासहन प्रखण्ड में 23.45 प्रतिशत, बनकटवा प्रखण्ड में 23.94 प्रतिशत, पकड़ीदयाल प्रखण्ड में 24.22 प्रतिशत, कोटवा प्रखण्ड में 24.22 प्रतिशत, रामगढवा प्रखण्ड में 25.52 प्रतिशत, चिरैया प्रखण्ड में 26.00 प्रतिशत, संग्रामपुर प्रखण्ड में 27.21 प्रतिशत, चकिया प्रखण्ड में 27.27 प्रतिशत, मधुबन प्रखण्ड 29.34 प्रतिशत, पताही प्रखण्ड में 29.61 प्रतिशत, सुगौली प्रखण्ड में 29.79 प्रतिशत एवं हरसिद्धि प्रखण्ड में 29.91 प्रतिशत है। सभी संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर मानव दिवस सृजन में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
पी०एम०ए०वाई०जी० अभिसरण : समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर कुल 23957 योजनाओं में से 2861 योजनाओं में एम०आर० निर्गत कर 11.94 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है, जिसमें कुछ प्रखण्डों की उपलब्धि जिले के औसत से कम पायी गई, जो इस प्रकार है:-पीपराकोठी प्रखण्ड में 0.38, संग्रामपुर प्रखण्ड में 0.41 प्रतिशत, कोटवा प्रखण्ड में 0.66 प्रतिशत, रक्सौल प्रखण्ड में 0.91 प्रतिशत, पताही प्रखण्ड में 1.57 प्रतिशत, अरेराज प्रखण्ड में 2.12 प्रतिशत, तेतरिया प्रखण्ड में 2.17 प्रतिशत, छौड़ादानो प्रखण्ड में 4.55 प्रतिशत, सुगौली प्रखण्ड में 4.92 प्रतिशत, चिरैया प्रखण्ड में 5.28 प्रतिशत, पकड़ीदयाल प्रखण्ड में 5.58 प्रतिशत, आदापुर प्रखण्ड में 6.17 प्रतिशत, ढाका प्रखण्ड में 7.84 प्रतिशत, मेहसी प्रखण्ड में 9.21 प्रतिशत एवं फेनहारा प्रखण्ड में 9.92 प्रतिशत की उपलब्धि है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को PMAY-G अभिसरण में एक सप्ताह के अन्दर अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
ई० के०वाई०सी० समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में कुल 4,36,850 सक्रिय मजदूरों में से 3,94,818 मजूदरों का ई० के०वाई०सी० कर जिला स्तर पर 90.06 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। कुल 41,877 ई० के०वाई०सी० हेतु लंबित है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर शत-प्रतिशत सक्रिय मजदूरों का ई०-के०वाई०सी० कराने का निदेश दिया गया।
वृक्षारोपण योजना इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए जिला स्तर पर 950400 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें एम०आई०एस० पर 5085 योजनाओं की इन्ट्री की गई है, जिसमें 1360 योजनाएँ चालू 28.62 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार योजना प्रारंभ करने का निदेश दिया गया।
भुगतान की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि इस अवयव के तहत जिला स्तर पर 77.89 प्रतिशत एवं राज्य स्तर पर 82.73 प्रतिशत की उपलब्धि है। कतिपय प्रखण्डों की उपलब्धि जिले के औसत उपलब्धि से भी कम पायी गई, जो इस प्रकार है: बनकटवा प्रखण्ड में 44.40 प्रतिशत, चकिया प्रखण्ड में 46.56 प्रतिशत, पकड़ीदयाल प्रखण्ड में 47.21 प्रतिशत, छौड़ादानों प्रखण्ड में 54.20 प्रतिशत बंजरिया प्रखण्ड में 54.24 प्रतिशत, ढाका प्रखण्ड में 57.42 प्रतिशत, पताही प्रखण्ड में 60.62 प्रतिशत, तेतरिया प्रखण्ड में 60.93 प्रतिशत, घोड़ासहन प्रखण्ड में 62.79 प्रतिशत, मधुबन प्रखण्ड में 70. 04 प्रतिशत, कोटवा प्रखण्ड में 71.31 प्रतिशत, फेनहारा प्रखण्ड में 71.37 प्रतिशत एवं रामगढ़वा प्रखझड में 76.26 प्रतिशत की उपलब्धि है। सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को Timely Payment में 90 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
8 views | East Champaran, Bihar | Sep 26, 2026