प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 26.09.2026 को श्री सौरभ सुमन यादव, भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी की अध्यक्षता में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में महिलाएँ एवं बच्चे विषय पर आयोजित सेमिनार का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात् सेमिनार में उपस्थित पदाधिकारीगण एवं विद्धान / विख्याता का स्वागत करते हुए महिलाएं एवं बच्चे विषय पर के विभिन्न बिन्दुओं यथाः स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, नेतृत्व एवं संरक्षण पर मुख्य परिचर्चा सत्र का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, नेतृत्व एवं संरक्षण के महत्वपूर्ण बिन्दुओं से अवगत किया गया। इस क्रम में डॉ० सुरूचि स्मृति, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल, मोतिहारी के द्वारा स्वास्थ्य के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुये उपस्थित जनजातिय महिलाएं एवं बच्चे को स्वस्थ्य के बारे में बताया गया, साथ ही विभिन्न बीमारी के लक्षण यथाः सिकल सेल एनीमिया आदि अनुवांशिक बीमारी के उपचार एवं रोकथाम के बारे में बताया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि किस प्रकार हम बीमारियों के बारे में जागरूक हो कर स्वस्थ्य जीवन की ओर अग्रेसर हो सकते है। सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा कर उपस्थित सभी जनजातीय समुदायों को अवगत किया गया। इस क्रम में डॉ० अमृतांशु कुमार, के द्वारा बच्चे के स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुये बताया गया कि कैसे प्रसव को सुलभ बनाया जा सकता है। पूर्व में गर्भवती महिलाएं को मडुआ और कोदो दी जाती थी, जो कैल्सियम एवं आयरन की पूर्ति करती थी, जिससे बहुत सारे बीमारियों से बचाव हो जाता था। तत्पश्चात् डॉ० मनीषा रानी, महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्व विद्यालय, मोतिहारी के द्वारा सर्वप्रथम शिक्षा के विषय पर चर्चा की गई तथा शिक्षा के महत्वों से अवगत की गई कि किस प्रकार हम शिक्षा को अपने रोजमर्रा के जीवन में उपयोग कर सकते है तथा सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उससे लभान्वित हो सकते है। शिक्षा ग्रहण कर लेने मात्र से उत्थान नहीं होगा जबतक कि हम अपने जीवन में शिक्षा के उद्देश्य को आत्मसात न कर लें। सरकार के विभिन्न ऐसे योजनाएं है, जिससे बहुत सारे लोग अवगत ही नहीं हो पाते है, जिसके कारण सरकार के विभिन्न योजनाएं यथाः आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्कॉलरशीप आदि से आमजन को शत-प्रतिशत आच्छादित करने में कठिनाई होती है। उक्त के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सुझाव दिया गया।
डॉ० श्री श्याम नन्दन, महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्व विद्यालय, मोतिहारी के द्वारा सेमिनार में शिक्षा के विषय पर चर्चा करते हुये बताया गया कि शिक्षा ही एकमात्र साधन है, जिससे विभिन्न समस्याओं के निदान किया जा सका है। बहुत सारे योजनाएं जो वर्त्तमान में संचालित है से आमजन को जानकारी के अभाव के कारण समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को लभान्वित नहीं किया जा सका है। जनजातियों में ऐसे कई व्यक्ति है जिन्हे आज भी समाज के मुख्यधारा से नहीं जोड़ा जा सका है, उनके द्वारा बताया गया कि हमे अपने संस्कृति का संरक्षण करते हुये गाँव से जुड़ कर सरकार के विभिन्न योजनाओं से लभान्वित हो कर सर्वांगीण विकास करने की आवश्यकता है। साथ ही सुझाव दी गई कि महिलाओं एवं पुरुषों को प्रौढ़ शिक्षा की व्यवस्था की जाय, ताकि आगामी पीढ़ी को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया जा सकें।
प्रो० मंजरी वर्मा, सेवानिवृत अध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग एवं एल०एस० कॉलेज, मुजफ्फरपुर के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, नेतृत्य एवं संरक्षण के बिन्दुओं को क्षेत्रिय भाषा में बहुत ही सरलतापूर्वक विस्तृत रूप से बताया गया तथा समाज में कैसे बेहतर ढंग से जीवनयापन की
जाय, इस सन्दर्भ में बताया गया। बाल विवाह, अशिक्षा, कुपोषण, गंभीर बीमारियों जैसे विभिन्न समस्याएं / कुरीति को कैसे दूर किया जा सकता है, इस सन्दर्भ में विस्तृत रूप से सुझाव एवं रोकथाम के उपाय बताया गया।
प्रो० रविन्द्र कुमार वर्मा रवि, सेवानिवृत कुलपति, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, बिहार के द्वारा बताया गया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य यह है कि किस प्रकार जनजातियों के उत्थान के लिए कदम उठाया जाय, जिससे कि समाज के वंचित व्यक्तियों को शत-प्रतिशत आच्छादित किया जा सकें, इसके बेहतर परिणाम हेतु नुक्कड़ नाटक, विज्ञापन आदि के माध्यम से उपलब्धि पायी जा सकती है। साथ ही प्रशासन एवं जनजातीय समुदाय के बीच आपसी समन्वय से बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
तत्पश्चात् संवाद सत्र में जनजातीय समुदाय के समस्याओं से अवगत होकर उसके निदान हेतु श्री संतोष कुमार पाण्डेय, जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा सुझाव दी गई तदोपरान्त फीड बैंक प्राप्त कर कार्यक्रम को धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त की गई। सेमिनार में श्री दिनेश कुमार गोंड, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, पूर्वी चम्पारण, श्री राजेश खरवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा खरवार, महासंघ बिहार, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, मोतिहारी, श्री ब्रजेश कुशवाहा, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, रक्सौल, श्री रंजीत कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, सुगौली, श्री राकेश कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, मधुबन श्री गुफरान आलम, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, पकड़ीदयाल, श्री जितेन्द्र कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, सदर मोतिहारी, श्री आनन्द मोहन बिहारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, कोटवा एवं जनजातीय समुदाय के महिला एवं पुरूष तथा विकास मित्र उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar
2 views | East Champaran, Bihar | Sep 26, 2026