*प्रेस विज्ञप्ति*
*जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के भव्य आयोजन हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजन समिति की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न*
खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के वार्षिक खेल का कार्यक्रम 2026- 27 अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु आयोजन समिति की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में प्रतियोगिता की तिथियों की घोषणा के साथ-साथ सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
1 से 4 अक्टूबर 2026 तक गांधी मैदान खेल भवन लुंबिनी भवन एवं नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता की उम्मीद है।
इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे सभी विद्यालयों में समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं एवं खेल प्रतिभाओं का पंजीकरण व सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था: खेल मैदान एवं परिसर में उत्कृष्ट स्वच्छता तथा खिलाड़ियों एवं दर्शकों हेतु स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया।
प्रचार-प्रसार: प्रतियोगिता की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने और खेल प्रेमियों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला जनसंपर्क अधिकारी (DPRO) को व्यापक प्रचार-प्रसार की ज़िम्मेदारी दी गई।
सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था: आयोजन स्थल पर सुरक्षा, शांति एवं अनुशासित माहौल बनाए रखने हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
उत्कृष्ट संचालन: जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे सभी खेल संघों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पूरी प्रतियोगिता का अनुशासित एवं बेहतरीन ढंग से सफल संचालन सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी, जिला खेल पदाधिकारी श्री विकास कुमार तथा जिले के सभी आयोजित खेल विद्या के खेल संघों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India
29 views | East Champaran, Bihar | Sep 24, 2026