नीम चक बथानी: पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया एवं SDPO नीमचक बथानी द्वारा नीमचक बथानी अनुमंडल के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया दिव्यांजलि जयसवाल एवं SDPO नीमचक बथानी सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा नीमचक बथानी अनुमंडल के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।