कैराना: कांधला रोड पर आम के बाग में बने नलकूप के हौज में पड़ा मिला युवक का शव, मौके पर पहुंचे सीओ सिटी
Kairana, Shamli | Jul 19, 2024 मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के कांधला रोड का है। जहां जर्रार हुसैन के आम के बाग में नलकूप है। शुक्रवार को नलकूप की हौज में नग्न अवस्था में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ सिटी श्याम सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां शव की शिनाख्त नहीं होने पर उसे मोर्चरी के लिए भिजवा दिया गया है।