कैराना: कांवड़ यात्रा को लेकर यमुना ब्रिज पर प्रशासन द्वारा बनवाए गए दो वॉच टावर, रखी जाएगी कड़ी नजर
Kairana, Shamli | Jul 18, 2024 कैराना नगर में कांधला तिराहे पर स्थित बस स्टैंड पर वॉच टावर बनाया गया था। इसके बाद यमुना ब्रिज पर भी दो वॉच टावर बनाए गए हैं, जिनमें एक टावर से कांवड़ मार्ग से हरियाणा में प्रवेश करने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की निगरानी की जाएगी, ताकि वह आसानी के साथ गुजर सके। वहीं, दूसरे वॉच टावर से यमुना घाट पर नजर रखी जाएगी।