कैराना: डेरा संगतपुरा गांव में तमंचों के प्रदर्शन की वीडियो बनाने को लेकर युवक पर की गई फायरिंग व मारपीट, पीड़ित ने दी तहरीर
Kairana, Shamli | Jul 18, 2024 गांव डेरा संगतपुरा निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को वह जसवीर सिंह व बलविंद्र के साथ गुरूद्वारा की ओर से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान जब वह गांव में बलविंद्र के मकान के सामने पहुंचे, तो बाइक पर सवार होकर तीन युवक जाते हुए नजर आए, जिनके हाथ में तमंचे थे। जब उसने वीडियो बनाने के लिए कहा, तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी।