कैराना: मवी के निकट 78.60 करोड़ से बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की लीकेज पाइपलाइन को कराया गया दुरुस्त, फिर शुरू हुआ प्लांट
Kairana, Shamli | Jul 19, 2024 मामौर झील के गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए गांव मवी मार्ग पर 78.60 करोड़ रुपए के बजट से बनाए गए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की पाइपलाइन 14 जुलाई को लीकेज हो गई। दो जगहों पर लीकेज के कारण प्लांट को बंद कर दिया गया था। इसी कारण झील का गंदा पानी स्वच्छ नहीं हो पा रहा था तथा किसान भी चिंतित नजर आ रहे थे। अब लीकेज को दुरुस्त कराया गया है।