नौतन: नौतन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाई स्कूल के पास से शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
सोमवार के सुबह करीब 6:00 बजे नौतन स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर नौतन हाई स्कूल से सटे चमटोली गांव में छापेमारी कर दो धंधेबाजों को बाइक व ग्यारह लीटर शराब के साथ धर दबोचा है। पकड़े गए धंधेबाजों में लक्ष्मीपुर गांव के मुकेश मुखिया व जितेंद्र कुमार बताये गए हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह गुप्त सुचना मिली।